राजस्थान में 12 जून से प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में लगेंगे विशेष शिविर
राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक में 'विशेष अभियान 2026Ó की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है । आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश सरकार आगामी 12 जून 2026 से राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक-दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन करने जा रही है । यह शिविर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे । इस महा-अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 22 अलग-अलग सरकारी विभागों से जुड़े कार्यों और समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया जाएगा ।

No comments