Breaking News

अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर एक्शन:तीन गोदामों और फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में बारूद बरामद किया गया


जयपुर के खो नागोरियान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने इलाके में दबिश देकर कई गोदामों और फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में बारूद तथा पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की।
पुलिस ने अब तक करीब तीन गोदामों और फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और पटाखा निर्माण से जुड़ा सामान बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक तीन गोदामों को प्राथमिक तौर पर अवैध मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

No comments