Breaking News

5 प्रसूताओं की किडनी प्रभावित मामले में राजस्थान सरकार सख्त, तलब की रिपोर्ट


बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में 5 प्रसूताओं की किडनी प्रभावित होने के मामले ने अब सरकार का भी ध्यान खींच लिया है। राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।  मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार शर्मा और अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने आईसीयू में भर्ती प्रसूताओं की स्थिति का जायजा लिया तथा अब तक दिए गए उपचार की जानकारी ली। इसके बाद प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के चिकित्सकों को बुलाकर प्रत्येक मरीज की केस हिस्ट्री, भर्ती की तिथि, प्रसव की प्रकृति और उपचार प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की गई।

No comments