मुस्लिम बहन की बेटी की शादी में पहुंचा हिंदू भाई, पूरा गांव भावुक हो गया
नागौर जिले के हरसोलाव गांव में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली है. यहां एक मुस्लिम परिवार की बेटी के विवाह के अवसर पर एक हिंदू धर्म भाई ने मायरा भरकर रिश्ते की मिसाल पेश की. इस दौरान उन्होंने केवल परंपरा ही नहीं निभाई, बल्कि समाज को प्रेम, सद्भाव और मानवीय रिश्तों का संदेश भी दिया.
मायरे में परिवार की अन्य महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई. हिंदू परिवार के सदस्यों को मुस्लिम बहन के घर पारंपरिक रस्में निभाते देख ग्रामीणों ने इस अनूठे भाईचारे की सराहना की.

No comments