ज्वेलरी शॉप में चोरी करने घुसे, पुलिस देख भागे:झाडिय़ों में गाड़ी छोड़कर फरार हुए
जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसाणा गांव में देर रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप के ताले भी तोड़ दिए, लेकिन पुलिस को आता देख चोर मौके से वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर उनकी गाड़ी को जब्त कर लिया। हालांकि, चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
सरपंच प्रतिनिधि जोग सिंह राजपूत व सुंधा ज्वैलर्स के संचालक गोविंद सोनी ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे एक कार में सवार होकर आए चोरोंं ने नरसाणा में माताजी मंदिर के पास स्थित सुंधा ज्वैलर्स को निशाना बनाया।

No comments