अभेद्य सुरक्षा घेरे में होगी अमरनाथ यात्रा, गृहमंत्री का पैगाम- किसी पर आंच नहीं आने देंगे
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। ड्रोन, सीसीटीवी और सर्विलांस सिस्टम से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 3 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुस्तरीय और अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
शाह ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को यात्रा मार्ग व प्रमुख पर्यटन स्थलों पर कड़ी नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि पंजीकरण, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

No comments