Breaking News

करंट लगने से बकरियों की मौत, कई की हालत गंभीर:सड़क पर गिरे बिजली तारों की चपेट में आए


जैसलमेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में आज शनिवार सुबह बिजली के टूटे तारों की चपेट में आने से तनोट और खुहड़ी थाना क्षेत्रों में चार बकरियों और एक भेड़ की मौत हो गई, जबकि 6 से 7 भेड़ें गंभीर रूप से झुलस गईं। घटनाओं के बाद प्रभावित पशुपालकों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
हादसे के बाद खुहड़ी निवासी पशुपालक लख सिंह सोढा ने शनिवार दोपहर खुहड़ी थाने में बिजली विभाग के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

No comments