Breaking News

9 लाख की गाड़ी से आए चोर, घर के बाहर से बकरी चुराकर ले गए


राजस्थान के सीकर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. यहां चोरों ने किसी कीमती सामान पर नहीं, बल्कि घर के बाहर घूम रही बकरियों पर हाथ साफ किया है. ताज्जुब की बात यह है कि ये चोर पैदल या बाइक पर नहीं, बल्कि 9 लाख की कार में बैठकर आए थे.
यह पूरी घटना सीकर जिले के लोसल कस्बे में रामपुरा रोड की है. यहां बिना नंबर प्लेट वाली एक कार में आए शातिर चोरों ने महज 7 मिनट के अंदर इस चोरी को अंजाम दिया. 

No comments