Breaking News

खाटूश्यामजी से आ रही कार पुलिया से गिरी: 6 महिलाएं घायल


खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब उनकी ईको कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसा अलवर-जयपुर मार्ग पर कुशालगढ़ गांव के पास तड़के करीब 4 बजे हुआ। हादसे की वजह ड्राइवर को अचानक आई नींद की झपकी बताई जा रही है।
इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार 6 महिलाओं समेत कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। सभी घायल भरतपुर जिले के डीग थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी के रहने वाले हैं।

No comments