जयपुर के 2 घरों से 302 गैस सिलेंडर जब्त, अधिकारियों ने एफआइआर दर्ज कराई
जयपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम और उनकी विशेष टीमों ने सांगानेर क्षेत्र के दो मकानों से 302 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। इनमें 98 सिलेंडर भरे हुए थे, जिनमें करीब 1372 किलोग्राम गैस थी। जिसे देखकर अधिकारी चौंक गए। अधिकारियों के अनुसार इतनी बड़ी मात्रा में सिलेंडरों का रिहायशी क्षेत्र में भंडारण किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। कार्रवाई के दौरान अवैध कारोबार का मुख्य आरोपी नंदकिशोर साहू फरार हो गया।

No comments