Breaking News

फ्रिज का कंप्रेसर फटने से दुकान में लगी आग, पीजी में रहने वालों में मची अफरातफरी


नोएडा के सेक्टर-52 स्थित शर्मा मार्केट में दिनेश एस्टेट नामक इमारत में आज शुक्रवार को एक फास्ट फूड की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान में रखे फ्रिज का कंप्रेसर फटने के बाद आग भड़क गई। देखते ही देखते दुकान से धुएं का गुबार और आग की लपटें निकलने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि जिस पांच मंजिला भवन में आग लगी, उसके भूतल पर दुकानें संचालित होती हैं, जबकि ऊपरी मंजिलों पर पीजी चल रहा है। आग लगने की घटना के बाद पीजी में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

No comments