Breaking News

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला - लाडो प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन में हुआ बदलाव


राजस्थान सरकार ने बालिकाओं को आर्थिक सहायता देने वाली लाडो प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन में बड़ा बदलाव करते हुए संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर योजना के तहत देय द्वितीय एवं आगामी किस्तों का भुगतान स्कूल दर्पण पोर्टल से ऑनलाइन करने के आदेश दिए है। संशोधित एसओपी के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन निजी विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र बालिकाओं की योजनागत प्रविष्टि डीईओ के माध्यम से तथा प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन विद्यालयों की प्रविष्टि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की जाएगी। 

No comments