राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, दो फैक्ट्रियां चपेट में, 5 झुलसे
राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया, जिससे ऑयल में आग लग गई. यह आग पास की दो फैक्टरियों तक फैल गई. आग की वजह से पांच कर्मचारी झुलस गए. इलाके में काफी देर तक हड़कंप रहा. दमकल की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
आग की लपटें और धुआं उठता देख काम कर रहे कर्मचारी आनन-फानन में बाहर की ओर दौड़ पड़े. आग की चपेट में आकर इन फैक्ट्रियों के पांच कर्मचारी झुलस गए हैं. इन सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

No comments