7 लाख का कर्ज उतारने के लिए युवक बना तस्कर:अचार के डिब्बे में छुपाकर ले जा रहा था अफीम
चित्तौडग़ढ़ में 7 लाख रुपए का कर्ज चुकाने के लिए एक युवक नशा तस्कर बन गया। अचार के डिब्बे में 1.215 किलो अफीम छुपाकर सप्लाई देने जा रहे तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी हर बार माल पहुंचाने के बदले करीब 5 हजार रुपए लेता था। मामले में अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को अफीम कौन उपलब्ध करवा रहा था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राधेश्याम पुत्र बंशीलाल सालवी के रूप में हुई है।

No comments