जयपुर आना था, अहमदाबाद पहुंच गए पैसेंजसर्:खराब मौसम से बिगाड़ा हवाई सफर
राजधानी जयपुर में खराब मौसम के कारण एयर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज बारिश, कम विजिबिलिटी और तेज हवाओं के चलते जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई। कुछ फ्लाइट्स को लंबे समय तक हवा में होल्ड रखना पड़ा, जबकि कई विमानों को दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट करना पड़ा।
इस दौरान इंडिगो की उदयपुर-जयपुर फ्लाइट के साथ रोचक स्थिति बनी। जयपुर में मौसम खराब होने के कारण विमान को पहले उदयपुर डायवर्ट किया गया। लेकिन जब विमान उदयपुर पहुंचा, तब वहां भी मौसम अचानक खराब हो गया और लैंडिंग संभव नहीं हो सकी।

No comments