विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, भारत में हमें अपनी जैविक विविधता पर बहुत गर्व
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देने के साथ ही 'एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्यÓ के सिद्धांत से प्रेरणा लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नामÓ अभियान की भी सराहना की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, भारत में हमें अपनी जैविक विविधता पर बहुत गर्व है। हमारे विविध पारिस्थितिक तंत्र अनगिनत प्रजातियों और आजीविका का आधार हैं। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में हमारे प्रयास भी सराहनीय रहे हैं। ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, हिम तेंदुए, स्लॉथ बियर और चीतों के संरक्षण प्रयासों ने यह दिखाया है कि निरंतर प्रतिबद्धता वन्यजीवों और पारिस्थितिक तंत्रों को पुनस्र्थापित करने में कैसे सहायक हो सकती है।

No comments