रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखी दरें
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज मौद्रिक नीति समिति के फैसले की घोषणा की। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखी है। इसका मतलब है कि आपके लोन की ईएमआई में बढ़ोतरी नहीं होगी। आपके लोन का ब्याज स्थिर रहेगा।
गवर्नर ने कहा कि ग्लोबल स्तर पर कई सेंट्रल बैंक ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं लेकिन आरबीआई की बैठक में रेपो रेट को अनचेंज रखने का फैसला लिया गया है। इससे पहले आरबीआई ने फरवरी 2025 से अब तक कुल 125 पॉइंट की दर कटौती की थी, हालांकि, पिछले मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

No comments