Breaking News

गुरुद्वारा के दानपात्र से डेढ़ लाख रुपए की नगदी चोरी


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव ढालिया में स्थित गुरूद्वारा से अज्ञात चोर दानपात्र ही चोरी करके ले गये। दानपात्र में करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान 57 वर्षीय हिम्मत ङ्क्षसह पुत्र जंगीर सिंह ने रिपोर्ट दी कि विगत 26 जून की रात करीब अढ़ाई बजे दो बाइकों पर सवार होकर आये अज्ञात चार जनों ने गुरूद्वारा का ताला तोड़ कर दानपात्र चोरी कर लिया। दानपात्र में डेढ़ लाख रुपए की नगदी थी। 

No comments