Breaking News

ठाकुर जी की जमीन पर कब्जे का प्रयास, खड़ी फसल पलटी


हनुमानगढ़ के नोहर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सरदारपुरा में स्थित ठाकुर जी के मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते हुए एक युवक व उसकी मां पर हमला कर दिया गया। हमले में बुरी तरह से घायल युवक को नोहर से हनुमानगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 62 वर्षीय सत्यनारायण स्वामी ने रिपोर्ट दी कि गांव में ठाकुर जी मंदिर की कुल 154 बीघा जमीन है। 27 बीघा जमीन पर मैं काश्त करता हूं। शेष जमीन पर मेरे भाई काश्त करते हैं। मेरा बड़ा भाई भगवानाराम, राजेन्द्र, मेरा भांजा राजेन्द्र पुत्र सुल्तान निवासी गंगानगर, भांजे का भाई राजपाल निवासी झुमियांवाली पंजाब, शंकरदास पुत्र गोमनदास निवासी फेफाना व दस पन्द्रह अन्य जो गोगामेड़ी के बताये जाते हैं। इन लोगो ने खेत में खड़ी फसल को ट्रेक्टर से पलट दिया।   

No comments