Breaking News

एक लाख की नगदी सहित दस जुआरी दबोचे, आधा दर्जन वाहन सीज, दस मोबाइल फोन भी जब्त


श्रीगंगानगर डीएसटी व अनूपगढ़ पुलिस ने होटल ग्रांड शिवा के सामने गली में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए दस जुआरियों को एक लाख रुपए से अधिक की नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया। जुआरियों के मोबाइल जब्त करके इनके वाहन भी सीज कर दिये गये।
इनके कब्जा से एक लाख 1300 रुपए दस मोबाइल फोन बरामद किये गये। जुआरियों के वाहन, दो कारें, एक स्कूटी, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी व दो बाइक को सीज कर दिया।

No comments