Breaking News

बच्ची के साथ दुराचार करने वालों के नशे पर कार्यवाही अवैध होटल, पीजी बंद कराने की मांग


श्रीगंगानगर शहर के तीन होटलों में एक तेरह वर्षीय नाबालिग गुडिया के साथ हुए दुराचार के दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने, अवैध रूप से संचालित होटलों, पीजी तथा जिले में बढते नशे पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों एवं राजनैतिक पार्टियों द्वारा कलक्ट्रेट एवं एसपी दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन किया गया। भारतीय ट्रेड यूनियन केेन्द्र जिला कमेटी की ओर से आज कलक्ट्रेट समक्ष प्रदर्शन कर पीडि़त बालिका को न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। जस्टिस फॉर गुडिय़ा समस्त नागरिक समाजकी 16 सदस्यीय टीम ने पीडि़त बच्चों को न्याय दिलाने के एिल एसपी दफ्तर में एडिशनल एसीपी को ज्ञापन दिया।

No comments