Breaking News

दो दर्जन से अधिक दानदाताओं का सम्मान


शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से सोमवार को नई धानमंडी स्थित दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया गया। समारोह में राजकीय विद्यालयों के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं शिक्षा के उत्थान में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले दो दर्जन से अधिक भामाशाहों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द्र सिंह ने चयनित भामाशाहों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज के सहयोग से सरकारी विद्यालयों का स्वरूप बदल रहा है और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। 

No comments