स्कूलों में घंटी बजी, ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त
श्रीगंगानगर जिले सहित प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद सोमवार से सभी स्कूल पुन: खुल गए हैं। लंबे अवकाश के बाद आज से स्कूल परिसरों में एक बार फिर से विद्यार्थियोंं की चहल-पहल शुरू हो गई।
हालांकि शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पहले ही तैयारियां पूरी कर ली। शाला प्रधानों द्वारा स्कूलों में साफ-सफाई, कक्षाओं की व्यवस्था, टाइम टेबल निर्धारण, पाठ्यक्रम की योजना तथा प्रवेश संबंधी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया गया। हालांकि आज प्रथम दिन स्कूलों में कम संख्या में विद्यार्थी पहुंचे।
No comments