दुकान में रखा एक लाख रुपया चोरी
हनुमानगढ़ के भिरानी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुरा में स्थित फ्लोर मिल से अज्ञात चोर एक लाख रुपए की नगदी चोरी करके ले गया। दुकानदार के मामा को देने के लिए एक व्यक्ति 68 हजार रुपए की नगदी देकर गया था। अगले दिन गल्ला संभाला तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव अजीतपुरा निवासी राकेश जाट ने रिपोर्ट दीकि मेरे पिता शीशपाल के नाम से गांव में फ्लोर मिल है। फ्लोर मिल को मैं संभालता हूं। विगत 21 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे निहाल सिंह निवासी झाझडिय़ा वाली ढाणी आया। निहाल सिंह ने मुझे मेरे मामा को देने के लिए 68 हजार 400 रुपए की नगदी थी।

No comments