Breaking News

आज से फिर खुले न्यायालय, कोर्ट समय बदला


गर्मियों की छुट्टियों के बाद राजस्थान हाईकोर्ट सहित श्रीगंगानगर जिले के सिविल कोर्ट आज से फिर से खुल गये।  मुख्यपीठ जोधपुर और जयपुर पीठ सहित श्रीगंगानगर की सभी अदलतों में सोमवार से नियमित रूप से मामलों की सुनवाई शुरू हुई। हाईकोर्ट सहित श्रीगंगानगर जिले में सिविल न्यायालय में 1 से 28 जून तक समर ग्रीष्मकालीन अवकाश था। इसके चलते केवल जरूरी मामलों की ही सुनवाई हो रही थी।
इसके साथ ही सोमवार से अदालतों में सुनवाई का समय भी बदलकर सुबह 10 से 5 बजे तक हो गया है।

No comments