भामाशाह मुकेश शाह को राज्य स्तरीय 'शिक्षा विभूषण अवार्ड'
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीगंगानगर के प्रमुख भामाशाह एवं रिद्धि-सिद्धि होम डेवलपर्स प्रा. लि. के निदेशक मुकेश शाह को सोमवार को राजस्थान सरकार के 30वें राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में 'शिक्षा विभूषण अवार्डÓ से सम्मानित किया गया।
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर तथा स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमार ने मुकेश शाह को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया।

No comments