एक दिन की देरी के बाद सीबीएसई 12वीं के पुनर्मूल्यांकन का पोर्टल शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करने का ऑनलाइन पोर्टल मंगलवार सुबह 4 बजे शुरू कर दिया है। पोर्टल एक जून को शुरू होना था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका। बोर्ड ने देरी के लिए छात्रों से माफी भी मांगी थी।
पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया में छात्र किसी भी उत्तर की जांच करवा सकते हैं, जिसके लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। बोर्ड जल्द ही पुनर्मूल्यांकन की अंतिम तिथि की भी घोषणा कर सकता है।

No comments