Breaking News

एसएमएस स्टेडियम में 12 जून को जुटेगा किसानों का महाकुंभ


राजस्थान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 12 जून को राजधानी जयपुर में राज्य स्तरीय एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने बताया कि सवाई मान सिंह स्टेडियम में यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को पारंपरिक रासायनिक खेती छोड़ पर्यावरण और स्वास्थ्य अनुकूल प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित करना है। 

No comments