Breaking News

'आधी रातÓ पलटा 14 हज़ार लीटर से भरा डीजल टैंकर- मची अफरा-तफरी


राजस्थान के झूंझुनू जिले के बुहाना इलाके में देर रात एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बड़बर से बुहाना की तरफ जा रहा डीजल से भरा एक टैंकर अचानक संतुलन खो देने के कारण सड़क पर ही पलट गया। टैंकर के भीतर हजारों लीटर ज्वलनशील पदार्थ मौजूद था, इसलिए दुर्घटना होते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में टैंकर के पलटने के बावजूद उसमें किसी भी प्रकार की आगजनी या भीषण विस्फोट जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई, जिससे एक बहुत बड़ा और भयानक हादसा होने से टल गया।

No comments