Breaking News

राजस्थान के इंडस्ट्रियल एरिया में बनेंगे स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स


राजस्थान के अलग-अलग इंडस्ट्रियल एरिया में अब कर्मचारियों और स्थानीय युवाओं को खेल सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके लिए रीको ने 10 जिलों के 15 प्लॉट रेंटल आधार पर आवंटित किए हैं। इनमें 12 प्लॉट पर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स और अन्य खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जबकि 3 प्लॉट पर प्लग एंड प्ले सेंटर बनाए जाएंगे।
रीको की इस पहल का उद्देश्य इंडस्ट्रियल एरिया में बेहतर सुविधाएं विकसित करने के साथ नए उद्यमियों को तेजी से बिजनेस शुरू करने का अवसर देना है। ई-बिडिंग प्रक्रिया के बाद इन प्लॉटों का चयन किया गया है और इन्हें 15 साल की अवधि के लिए रेंट पर दिया जा रहा है।

No comments