Breaking News

जैसलमेर के 150 गांवों में 13 घंटे से बिजली बंद:400 से ज्यादा खंभे गिरे


जैसलमेर में आए भीषण तूफान और बारिश से बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। करीब ढाई घंटे में जिलेभर में 400 से अधिक बिजली के पोल गिर गए, जबकि सम और खुईयाला क्षेत्र के करीब 150 गांव पिछले 13 घंटों से ब्लैकआउट की स्थिति में हैं। काठोडी जीएसएस सहित कई फीडरों को नुकसान पहुंचा है, जिससे पेयजल संकट भी गहरा गया है। जोधपुर डिस्कॉम की टीमें क्षतिग्रस्त लाइनों और फीडरों को बहाल करने में जुटी हुई हैं। तूफान का सबसे ज्यादा असर पर्यटन क्षेत्र सम, खुईयाला, सियांबर और पिथला में देखने को मिला।

No comments