Breaking News

दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान ढहा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका


दिल्ली के  मुकुंदपुर में आज मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे जोरदार धमाके के बाद एक इमारत ढह गई। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। पुलिस और दमकल विभाग के अनुसार, अभी तक तीन लोगों को मलबे से सकुशल निकाल लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी मलबे में दबा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना गैस सिलिंडर ब्लास्ट के कारण हुई है। 
दमकल विभाग का कहना है कि सुबह 9:37 बजे धमाके के बाद इमारत गिरने और कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सर्च अभियान अभी जारी रहा है।

No comments