Breaking News

राजस्थान में 10 दिन बाद भी नहीं खुले तबादलों के पत्ते, अब सिर्फ 7 दिन शेष


राजस्थान में तबादला अवधि शुरू हुए दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी बड़े विभाग की बड़ी तबादला सूचियां जारी नहीं हो सकी है। 19 जून से खुले तबादले अंतिम दौर में पहुंच चुके हैं। अब केवल सात दिन शेष हैं। ऐसे में सचिवालय से लेकर जिला मुख्यालयों तक कर्मचारियों की निगाहें आदेशों पर टिकी हैं। प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि अधिकांश विभाग अंतिम समय में ही एकमुश्त तबादला सूचियां जारी करेंगे।
सूत्रों के अनुसार कृषि, नगरीय विकास, राजस्व, पुलिस, पीडब्ल्यूडी सहित कई प्रमुख विभागों में प्रस्तावों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है।

No comments