बाथरूम जाते समय सांप ने काटा:बोतल में बंदकर हॉस्पिटल पहुंचा,
भरतपुर के बयाना इलाके में देर रात एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद व्यक्ति उसे प्लास्टिक की बोतल में बंद कर हॉस्पिटल पहुंच गया। हॉस्पिटल पहुंचकर उसने डॉक्टरों को बताया कि इसी सांप ने उसे काटा है। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है।
जोगेंद्र ने बताया कि रात करीब 2 बजे वह बाथरूम जाने के लिए घर से निकले थे। सीढिय़ों पर अचानक उनका पैर सांप पर पड़ गया। इसके बाद सांप ने उन्हें काट लिया और काटने के बाद उनके पैर से लिपट गया।

No comments