Breaking News

पौधों की आड़ में शराब की तस्करी:उदयपुर से गुजरात सप्लाई होनी थी


उदयपुर पुलिस ने गुजरात सप्लाई होने वाली करीब 25 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया। शराब को ट्रक में भरकर लेकर जाया जा रहा था, जिसे एक क्रेटा कार एस्कॉर्ट कर रही थी।  पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में पौधे भरे हुए थे और शराब सीक्रेट बॉक्स में रखी थी। 
फलासिया थाना पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान ये कार्रवाई की। पुलिस को तलाशी के दौरान 288 पेटी हरियाणा और राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। प्रीमियम ब्रांड्सकी बोतल भी मिलीं। जांच सहायक उप निरीक्षक कालूलाल को सौंपी गई है। 

No comments