कुएं में मरा हुआ मिला लेपर्ड, 2 घंटे चला रेस्क्यू
चित्तौडग़ढ़ जिले के गंगरार उपखंड के अमोलिया गांव में पिछले दो दिनों से ग्रामीणों में दहशत का कारण बना लेपर्ड करीब 40 फीट गहरे खुले कुएं में मृत मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की वन सुरक्षा टीम और चित्तौडग़ढ़ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
कुआं काफी गहरा होने के कारण पहले अंदर की स्थिति का जायजा लिया गया। इसके लिए राजस्थान ग्रामीण बैंक के कर्मचारी और वन्यजीव रेस्क्यू से जुड़े पीयूष कांबले सावधानीपूर्वक कुएं में उतरे। बाद में शव को वन विभाग के हवाले कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

No comments