दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी आग,ड्राइवर जिंदा जला
बीकानेर में देर रात करीब 1 बजे दो ट्रकों भिड़ंत के बाद आग लग गई। केबिन में फंसे एक ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। वहीं दोनों ट्रक जलकर कबाड़ हो गए। ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है।
एएसआई रामकेश मीणा ने बताया - सोमवार देर रात करीब एक बजे दो ट्रकों की टक्कर की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंच गया।

No comments