4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, छत पर फंसे 3 लोग
देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके से एक बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। यहां के केशवपुरम इलाके में बीती देर रात एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखकर इमारत में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।
वहीं सूचना मिलते ही दिल्ली दमकल सेवा की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और जान जोखिम में डालकर इमारत की छत पर फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत या घायल नहीं हुआ है।

No comments