25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अनिल उर्फ लीला गिरफ्तार
कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कोटपूतली थाने के हिस्ट्रीशीटर और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अनिल उर्फ लीला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ लूट, फायरिंग, मारपीट और करोड़ों रुपये की कॉपर चोरी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर अवैध हथियार रखने और उनकी खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

No comments