कोटपूतली में झाडिय़ों में लगी आग:सड़क किनारे खोखे चपेट में आए
कोटपूतली के खडब क्षेत्र में आज सुबह कचरे और झाडिय़ों में आग लग गई। इस आग की चपेट में सड़क किनारे रखे कुछ खोखे भी आ गए। ग्रामीणों और दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें और धुआं बढ़ता देख ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

No comments