अब ट्रेनों में मिलेगा घर जैसा शुद्ध खाना, एआई रखेगा सफाई पर नजर
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम ने यात्रियों को ट्रेनों में ही शुद्ध, साफ-सुथरा और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक बेहद आधुनिक और बड़ा कदम उठाया है। अब देश भर की करीब 800 बेस किचन में खाना बनाने और साफ-सफाई की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को तैनात कर दिया गया है।
इसकी चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग के लिए दिल्ली स्थित आईआरसीटीसी मुख्यालय में एक हाई-टेक वार रूम भी बनाया गया है। आईआरसीटीसी ने देश भर की लगभग 800 रसोइयों में एआई मॉनिटरिंग सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।

No comments