56 हजार से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन, पोर्टल पर 38 लाख फर्जी हिट्स
सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है.अंकों के वेरिफिकेशन और री-इवेलुएशन की प्रक्रिया के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर रिकॉर्ड संख्या में आवेदन पहुंचे हैं. बोर्ड के मुताबिक बुधवार रात तक देशभर के 56 हजार से अधिक छात्र अपने अंकों के वेरिफिकेशन और री-इवेलुएशन के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं. खास बात यह है कि इस दौरान पोर्टल को बाधित करने और वेबसाइट को क्रैश करने की कोशिश भी की गई, लेकिन सीबीएसई की तकनीकी टीम ने सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया.

No comments