Breaking News

अन्नपूर्णा माता मंदिर से सोने का कलश चोरी:तीन महीने में दूसरी घटना


चितौडग़ढ के तम्बोलिया गांव के प्राचीन अन्नपूर्णा माता मंदिर से अज्ञात चोरों ने सोने का कलश चोरी कर लिया। यह घटना गुरुवार सुबह सामने आई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जमा हो गए। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है, क्योंकि तीन महीने में यह दूसरी ऐसी वारदात है।
मंदिर के पुजारी छोगा जी पुरी ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वे पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो शिखर पर लगा सोने का कलश गायब मिला। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

No comments