वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, कटरा में शुरू हुई रैपिडो सेवा
कटरा में मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचते हैं। ऐसे में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड अकसर वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई-नई सुविधाएं प्रदान करता है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी न हो। अब श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार मां वैष्णो देवी कटरा तक जाने के लिए रैपिडो सेवा शुरू कर दी गई है। इसके चलते अब श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन करने में और आसानी होगी। जानकारी के अनुसार उक्त रैपिडो सेवा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाणगंगा के रूट पर उपलब्ध है।

No comments