Breaking News

जोधपुर में अधिकमास में मालपुए का हो रहा दान-पुण्य:रोजाना 300 किलो बिक रहा


खानपान के लिए फेमस जोधपुर में इन दिनों हलवाइयों की दुकान पर मालपुए जमकर बनाए जा रहे हैं। हर तीन साल बाद आने वाले अधिकमास के विशेष धार्मिक महीने में जोधपुरवासियों का स्वाद और श्रद्धा दोनों बढ़ जाती हैं। इस मौके पर शहर में सबसे ज्यादा बिक्री मालपुए की हो रही है।
भीतरी शहर की प्रमुख और पारंपरिक हलवाइयों की दुकानों पर रोजाना करीब 300 किलो तक मालपुए की बिक्री हो रही है। खास बात ये है कि अधिकमास में ही सबसे ज्यादा मालपुओं की बिक्री होती है।

No comments