Breaking News

लहसुन की बंपर आवक, रोजाना 10000 कट्टो की हो रही नीलामी


बारां कृषि उपज मंडी में इन दिनों लहसुन की बंपर आवक देखने को मिल रही है। इसके चलते मंडी में किसानों को अपने माल की नीलामी करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कृषि उपज मंडी स्थित लहसुन मंडी में प्रतिदिन करीब 10 हजार कट्टों की नीलामी होती है जो पिछले कुछ दिनों से जारी है।  सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक निर्धारित छह सेड फुल हो गए थे। अब करीब डेढ़ सेड का माल नीलामी के लिए शेष है।

No comments