Breaking News

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई:औचक निरीक्षण में तीन क्लीनिक सील


डींग जिले के कामां कस्बे में अवैध रूप से चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर चिकित्सा अधिकारी योगेश कुमार जाटव के नेतृत्व में गठित टीम ने पांच संदिग्ध चिकित्सा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कोसी रोड स्थित अक्सा हॉस्पिटल, महबूब क्लिनिक और पहाड़ी रोड के पास संचालित दक्ष क्लिनिक में आवश्यक दस्तावेज और वैध अनुमति नहीं मिली। इन तीनों क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

No comments