Breaking News

सीकर में विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले 'रन फॉर एनवायरनमेंट' का आयोजन


पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मानाया जाएगा। इससे एक दिन पहले सीकर में जिला कलेक्टर आशीष मोदी और एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने 'रन फॉर एनवायरनमेंटÓ को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों और नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की बात कही। सीकर के पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की ओर से तय किया गया है कि जागरूकता के लिए दौड़ का आयोजन किया जाए। पीएम मोदी का कहना है कि हमें जल संरक्षण, वृक्षारोपण, और स्वच्छता के लिए पर्यावरणीय जागृति पैदा करनी चाहिए।


No comments