Breaking News

शांत हुई 'केसरिया बालमÓ की अमर आवाज - राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का 98 वर्ष की उम्र में निधन


राजस्थान की माटी की खुशबू और यहां के पारम्परिक गीतों को वैश्विक पटल पर एक अनूठी और अमिट पहचान दिलाने वाली सुप्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। सुरों की इस मल्लिका और मरुधरा की अनमोल सांस्कृतिक धरोहर का 98 वर्ष की आयु में देसूरी के गवरी नगर स्थित उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया। उनके देहावसान की खबर मिलते ही समूचे राजस्थान के लोक कलाकारों, संगीत प्रेमियों और सांस्कृतिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई है। गवरी देवी केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि वे मरुधरा की लुप्त होती पारंपरिक मांड गायकी कला का एक जीवंत पर्याय और साक्षात इतिहास थीं।

No comments