Breaking News

राजस्थान में अब 'अमिताभ बच्चनÓ की फर्जी आवाज-वीडियो से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजऱी


राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने साइबर अपराधों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरनाक हथकंडों को देखते हुए प्रदेश की जनता के लिए एक चेतावनी जारी की है। इस एडवाइजऱी में बताया गया है कि साइबर अपराधी अब आम लोगों का भरोसा जीतने के लिए देश की सबसे प्रतिष्ठित हस्तियों के चेहरों और उनकी आवाजों का क्लोन तैयार कर रहे हैं। इस नए और हाईटेक तरीके से हो रही वित्तीय धोखाधड़ी पर राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में फर्जी स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट ऐप्स, डीपफेक वीडियो और सोशल मीडिया विज्ञापनों का एक ऐसा जाल बुना गया है, जिसके जरिए राजस्थान के अलग-अलग जिलों से हर दिन करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं।

No comments